बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। पौष पूर्णिमा पर कछला स्थित भागीरथ घाट सहित अलग-अलग गंगा घाट पर श्रद्धालु आस्था और भक्ति की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। शनिवार की सुबह ब्रह्ममुहूर्त से कछला गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान शुरू हुआ। कछला गंगा घाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं और पूजा पाठ कर मां गंगा को प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। गंगा घाट पर हर-हर महादेव हर हर गंगे की जयघोष से घाट गूंज उठा है। यहां बस और ट्रेन के माध्यम से तथा अपने निजी वाहनों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु केवल बदायूं के ही नहीं कासगंज, एटा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित तमाम गैर जनपद और...