बदायूं, जून 18 -- उझानी, संवाददाता। विदेशी कंपनी के टेड एप डाउनलोड कराकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल का सिम कार्ड अपने लैपटॉप से कनेक्ट कर रहे थे। तभी संदेह होने पर लोगों ने कार से आए लोगों को पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। लोगों ने मोबाइल से डाटा चोरी करने की आशंका जताई है। मंगलवार को एक कार से कछला के पंखिया नगला पहुंचे चार लोगों ने गांव के महिला-पुरुषों को एकत्र कर 2 से 5 लाख तक का विदेशी कंपनी से लोन दिलाने का झांसा दिया। और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 300-300 रुपये 20 से अधिक लोगों से ले लिए। शातिर चार लोगों के साथ एक युवती भी थी, जो महिलाओं को समझाकर सरकार की योजना का लाभ दिलाने का झांसा दे रही थी। गांव के मुनीर ने बताया कि गांव पहुंची टीम के सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर आधार कार्ड, पैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.