बदायूं, जनवरी 5 -- कछला। नाव में सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में पंखिया गुट के नाविकों ने मल्लाह नाविक को पीट दिया। इसके बाद पीड़ित नाविक के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे मल्लाह नाविकों ने कछला चौकी पहुंचकर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर घाट पर स्थित दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कछला चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मल्लाह नाविकों को शांत कराया। पीड़ित नाविक ने उझानी कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। केवट बिरादरी के नाविकों का कहना है कि कछला में गंगा घाट पर पंखियों का आतंक है। वे आए दिन किसी न किसी से विवाद करते रहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे ही एक नाविक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर व...