संतकबीरनगर, सितम्बर 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक की छड़ना ग्राम पंचायत विकास से काफी दूर है। यहां के लोगों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। गांव के हर कोने में पसरी गन्दगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। इसके अलावा जाम और बदहाल नालियां, टूटी सड़कों से हर कोई परेशान है। सफाई व्यस्था पूरी तरह से शून्य है। यहां पर पसरी गन्दगी का बीमारी को दावत दे रही है। बरसात के समय में तो यहां के लोगों का जीवन नारकीय बन जाता है। यहां पर पंचायत भवन के सामने हर तरफ का पानी इकट्ठा होता है। जिम्मेदारों की नजर अभी तक नहीं पड़ सकी है । बघौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत छड़ना में विकास की योजनाएं दम तोड़ रही हैं, यहां का विकास कोसों दूर है। यहां पर चारो-ओर गन्दगी का अम्बार लगा है। प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.