बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर। शिवपुर ब्लाक के सकरी से ग्राम किला को जाने वाला मार्ग कच्चा है। जिससे लोगों को कच्चे मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीण संदीप, दिनेश, बड़कऊ, जुगल सरन आदि का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन से सड़क को पक्का करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सड़क को पक्का करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...