मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता विवाहिता का शव मिला। मृत विवाहिता के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस पति समेत अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के करौंदिया गढ़वा के राहुल ने बताया कि मौसेरी बहन 25 वर्षीय सुनीता की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव के कमलेश के साथ हुई थी। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की सुबह बहन सुनीता की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों से सूचना मिली कि सुनीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.