कन्नौज, सितम्बर 10 -- उमर्दा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। जिससे उसमें लेटे एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। खरगपुर गांव निवासी महेन्द्र सिंह यादव का गांव में एक कच्चा मकान बना खड़ा था। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ लेटे थे। मध्य रात्रि के दौरान अचानक से मकान की छत ढह गई। जिससे दोनो मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दंपति को बाहर निकाला। महिला की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.