सिमडेगा, अप्रैल 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। बारिश के कारण कच्चा घर गिरा, दीवार में दबकर एक ग्रामीण हुआ घायल। ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा जितिया टोली में बारिश के कारण एक कच्चा घर ढह गया। घटना शनिवार रात की है। दुर्घटना में रघुनाथ बेसरा नामक ग्रामीण कच्चे घर के दीवार में दबकर घायल हो गया। घायल रघुनाथ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुखिया एलिजाबेथ बागे और पूर्व मुखिया मतियस बागे अस्पताल पहुंचे और घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मतियस बागे ने सीओ को भी घटना की सूचना देते हुए रघुनाथ बेसरा को तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रघुनाथ काफी गरीब है और आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। मतियस बागे ने रघुनाथ बेसरा को अबुआ आवास भी प्राथमिकता के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.