रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेड़ा में सोमवार की शाम कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक पर दो दबंगों ने फायर झोंक दिया। गोली युवक के कंधे में लग गई। परिवार के लोगों ने आननफानन में घायल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चला रहा है। मामले में रविवार को घायल के मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड नंबर-19 निवासी शान्ति पत्नी राम गुलाम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस के घर में रेशमबाड़ी निवासी गुरचरन सिंह पुत्र सिंगाड़ा सिंह कच्ची शराब बेचने का काम करता है। इसका मोहल्ले के लोग और उनका बेटा सोनू विरोध करता है। आरोप है कि इस बात को लेकर गुरचरन उनके बेटे से रंजिश रखने लगा। वहीं बीते सोमवार शाम गुरचरन अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.