हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार को लालकुआं क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी, गौलागेट, बेरीपड़ाव और बिन्दुखत्ता के तिवारी नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिंदुखत्ता तिवारी नगर से किरण देवी को गिरफ्तार किया गया। उनके घर की तलाशी लेने पर 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं टीम ने मुखबिर की सूचना पर हल्दूचौड़ के गौलागेट क्षेत्र में दबिश दी। यहां गौला नदी के पार अवैध रूप से शराब बेच रहे किशन प्रसाद को घेराबंदी कर पकड़ा। किशन के पास से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम में उप-आबकारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, आबकारी सिपाई चन्द्रशेखर कण्डपाल, राहुल सिंह भोज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...