गोपालगंज, जनवरी 5 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान के दौरान दो अलग-अलग बाइक पर ले जाई जा रही 18 लीटर कच्ची शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रायमल गांव के समीप की गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से शराब और दोनों बाइक जब्त करते हुए तस्करों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुवा गांव निवासी लव कुमार और कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी नीतीश मांझी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.