गौरीगंज, नवम्बर 27 -- मुसाफिरखाना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निर्मला पत्नी दूधनाथ निवासी ग्राम करपिया को 10 लीटर कच्ची शराब, अरविन्द यादव निवासी पूरे पहलवान को 10 लीटर कच्ची शराब और सुदर्शन निवासी ग्राम भद्दौर को निज़ामुद्दीनपुर मोड़ के पास से 20 लीटर महुआ की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...