कन्नौज, दिसम्बर 12 -- तालग्राम, संवाददाता। कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने मुड़िया गांव में छापा मारा, लेकिन पुलिस टीम को देखकर आरोपी युवक भट्ठी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मिले लहन को नष्ट कर दिया और अवैध भट्ठी समेत कच्ची शराब बरामद की है। बेहटा चौकी क्षेत्र के मुड़िया गांव में शुक्रवार को उपनिरीक्षक रोहित सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही बृजेश पुत्र गंगाचरण वहां से भाग निकला। टीम ने मौके पर तैयार किया जा रहा लहन नष्ट किया और भट्ठी को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...