चंदौली, मार्च 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना पुलिस ने बीते शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर हनुमानपुर गांव में दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 45 लीटर लहन बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश की अनुमति पर अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में पुलिस ने दबिश देकर के अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने में संलिप्त हनुमानपुर गांव निवासी रामसहाय और परसहवा गांव निवासी फूलचंद को गिरफ्तार किया। इनके पास 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और 45 लीटर लहन के साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...