सीतापुर, जनवरी 2 -- कमलापुर, संवाददाता। बीती रात एक महिला अपने तीन साल के बच्चे के साथ घर में सो रही थी। देर रात अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में महिला व बच्ची दब गई। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गये। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया, वहां भी चिकित्सकों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। जबकि बच्ची की हालत स्थिर है। थाना क्षेत्र कमलापुर के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में शिमला पत्नी केशन अपनी मासूम बेटी क्रांति उम्र तीन वर्ष के साथ घर पर सो रही थी। देर रात अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर अचानक गिर गई। जिसमें महिला व मासूम बच्ची दब गई। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन इलाज के लिए तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा ले गए। जहां पर डॉक्टर ने चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.