देवरिया, जनवरी 2 -- महुआडीह। क्षेत्र के चैनपुर ईंट भट्ठे के समीप से पुलिस ने आठ लीटर कच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक नरेंद्र पांडेय गुरुवार की शाम महुआडीह-हाटा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस बीच चैनपुर के समीप एक महिला गैलन में लेकर कुछ जाते हुए नजर आई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गैलन की जांच की तो उसमें से आठ लीटर कच्ची बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीरा देवी पत्नी छोटू निवासी करमदहां थाना मांडर जिला रांची झारखंड बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...