देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी और रामपुर कारखाना थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरवा मीर छापर स्थित इंडिया मार्का ईंट भट्टे पर छापेमारी की गयी। जहां दो प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, बनाने के उपकरण, एक स्टील का भदेला, दो एल्युमिनियम का भदेला, एक चूआनी और लगभग तीन कुंतल लहन बरामद हुआ। लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। मौके से कच्ची शराब बनाने वाले मजदूर रोपन उरांव व मुंशी संतोष शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जबक मौके से कच्ची शराब बनवाने वाला ईंट भट्ठा मालिक विकास पाण्डेय फरार हो गया। गिरफ्तार व फरार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 61(2)/49 भारतीय न्याय संहिता 2023 और धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत ...