मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कच्चीपक्की चौक के पास सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक सवार पिता-पुत्री को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव निवासी श्रीकांत राय (55) व उसकी बेटी आस्था कुमारी (16) के रूप में हुई। हादसा तब हुआ जब श्रीकांत राय अपनी बेटी आस्था कुमारी के साथ बाइक से बीबीगंज स्थित एक रिस्तेदार के घर से लौट रहे था। इस दौरान समस्तीपुर से आ रहे 12 चक्के वाले ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार हुई की घटनास्थल पर ही बाप-बेटी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर एसकेएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.