गिरडीह, अगस्त 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। कई दिनों से लगातार हो रहे बारिश से देवरी अंचल क्षेत्र के बैरिया गांव में शुक्रवार रात एक मजदूर राजेन्द्र राम का कच्चा खपरैल मकान धंस गया। घटना में मकान के मालिक राजेन्द्र राम घायल हो गये। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में पीड़ित मजदूर राजेन्द्र राम ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाकर परिवार के सभी लोग सो रहे थे। उसी क्रम में देर रात अचानक मिट्टी का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें राजेन्द्र राम घायल हो गये। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गये। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला। जिसमें घायल हुए राजेन्द्र राम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये। पंचायत समिति सदस्य अविनाश सिंह सहित स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आवास व सरकारी सुविधा दिलाने की मांग प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.