कौशाम्बी, जून 25 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के राम आधीन का पूरा गांव में बुधवार सुबह कच्चा घर भरभराकर गिर गया। घर के मलबे में दबकर गृहस्वामिनी की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। राम आधीन का पूरा निवासी इंद्रपाल मजदूरी करता है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उसका मकान कच्चा बना हुआ था। घर की दीवारें बारिश की वजह से सील गई थीं। बुधवार की सुबह घर भरभराकर जमींदोज हो गया। गृहस्वामी के साथ उसकी 56 वर्षीय पत्नी शुमिया देवी इसके मलबे में दब गए। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। तब तक शुमिया देवी की मौत हो चुकी थी। एम्बुलेंस की मदद से उसके पति इंद्रपाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.