चंदौली, सितम्बर 17 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हड़ौरा गांव में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण दो गरीब परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। तूफानी राम और कविंदर का कच्चा मकान और दीवार तेज बारिश की वजह से भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में चार महिलाएं और युवतियां दब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने से उनको ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हड़ौरा गांव में तूफानी राम और कविंदर के परिवार के पुरुष घर के बाहर थे। महिलाएं घर के अंदर अपना कामकाज कर रहीं थी। इसी दौरान सोमवार शाम बारिश शुरू हो गई। तभी दोनों का कच्चा मकान और दीवार भरभराकर गिर गया। इससे घर में मौजूद मंशा देवी, सोनम कुमारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.