चंदौली, अक्टूबर 3 -- धानापुर। थाना क्षेत्र के नौली गांव में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बारिश के कारण एक कच्चा मिट्टी का मकान भरभराकर ढह गया। इस हादसे में घर में सो रहे कटवारू राम के परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, और सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तेज बारिश के कारण गिरे कच्चे मकान के मलबे में दबकर शैलेन्द्र कुमार (30 वर्ष) और राजदेई देवी (62 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य घायलों में शुभम कुमार (12 वर्ष), नेहा (11 वर्ष) और दिव्यांश (4 वर्ष) शामिल हैं, जिन्हें भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष राम ने बताया कि शुक्रवार भोर में उनके चाचा कटवारू राम का मिट्टी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.