गढ़वा, अक्टूबर 10 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत सरइया गांव में शुक्रवार सुबह गीता देवी पति चंद्रमण बियार का कच्चा मकान गिर गया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं। इससे घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत यह रहा कि हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। गीता ने बताया कि बरसात के कारण मकान पहले से ही जर्जर हो गया था परंतु आर्थिक तंगी की वजह से वह उसकी मरम्मत नहीं करा पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.