हजारीबाग, जुलाई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तलश्वार पंचायत के पलान्डू गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जिसमें पलान्डू निवासी सुरेश करमाली अपनी 3 वर्षीय पोती के साथ घर के अंदर सो रहे थे। तभी कई दिनों से लगातार बारिश के कारण उसका मिट्टी का कच्चा घर अचानक गिर गया। जिसके कारण दोनों दब गए। ग्रामीणों के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मकान गिर जाने के कारण लोगों को रहने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण मजबूरन दूसरे के घर में रहना पड़ रहा है। ज्ञात हो की प्रखंड में कच्चा मकान में रहने वाले लोगों को चुन कर अबुआ एवं प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। परंतु सुरेश करमाली को पक्का मकान नहीं मिलना प्रशासन की व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। कई लोगों को पक्का मकान के ऊपर पक्का मकान मिल रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.