देवघर, जनवरी 8 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी के कचुआसोली पंचायत में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कचुआसोली पंचायत के मुखिया कुमार राजीव रंजन ने 10 साल के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर किया था। जन-संवाद कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव के लोगों का जुटान हुआ। मुखिया ने अपने पिछले 10 सालों के कार्यकाल के दौरान पंचायत के विकास के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया गया। आने वाले दिनों में भी वह जनता से जुड़े कार्य को धरातल पर उतरेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख उषा किरण मरांडी मौजूद थी। इसके अलावे पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, कचुआसोली पंचायत समिति सदस्य चंद्र देव मोहली भी मौजूद थे। मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...