हापुड़, मार्च 25 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग -334 स्थित गांव सादिकपुर के पास पिता के साथ कचहरी से लौट रही महिला से उसके देवर समेत दो व्यक्तियों ने छेड़छाड़ कर हत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। न्यायायल के आदेश पर पुलिस ने महिला के देवर समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर की के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया था। छह फरवरी को वह अपने पिता के साथ हापुड़ कचहरी में अपने मुकदमें की पैरवी करने गई थीं। कचहरी से वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग -334 स्थित गांव सादिकपुर के पास पहुंचने पर उनके देवर गौरव बाना व अन्य एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.