देवघर, दिसम्बर 8 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के बाबूडीह बिशनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति का अपहरण हो गया है। उसी गांव निवासी अमित कुमार ने कुंडा थाना में आवेदन देकर अपने पिता संजय राउत, उम्र लगभग 55 वर्ष, के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार शनिवार को संजय राउत घर से कचहरी अपने जमीन संबंधी कागजात की जांच कराने तथा अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करवाने गए थे। लेकिन कचहरी जाने के बाद से वे अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं, जिससे परिजन गंभीर रूप से चिंतित हैं। अमित कुमार ने बताया कि दिन में पिता से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि कचहरी का काम समाप्त कर वे घर की ओर लौट रहे हैं और कुंडा मोड़ के आसपास पहुंच चुके हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संदिग्ध लोग उनके पीछे चल रहे हैं, जिससे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। इसके ब...