बिहारशरीफ, मार्च 27 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की धुरगांव पंचायत के सरपंच दिलीप कुमार ने ग्राम पंचायत कचहरी सचिव पद की अंतिम मेधा सूची पोर्टल पर अपलोड करने की मांग को लेकर बीडीओ और जिला पंचायत राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिव पद के लिए सभी आवेदकों के नाम को मेधा सूची में दर्ज नहीं किया गया। बीडीओ ने बिना उचित प्रक्रिया के उनकी पत्नी रिया कुमारी के आवेदन को रद्द कर दिया। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी निर्णय पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार लिए गए हैं और आरोप तथ्यहीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.