वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। कचहरी स्थानांतरण पर एक दिन पहले बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में आम सहमति बनी थी। इसमें बनारस बार की भी सहमति की बात कही गई थी। वहीं गुरुवार को बनारस बार अध्यक्ष विनोद शुक्ला एवं महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने सहमति का खंडन किया है। जारी विज्ञप्ति में दोनों पदाधिकारियों ने कहा है कि मीडिया में कचहरी विस्थापन के सम्बन्ध में सूचना प्रकाशित हुई है। इसमें कचहरी विस्थापन के मुद्दों पर दी सेंट्रल बार के साथ सहमति का बनारस बार एसोसिएशन खंडन करता है। दी बनारस बार एसोसिएशन कचहरी के विस्थापन का कड़ा विरोध करता है और इन मुद्दों पर जल्द ही आमसभा की बैठक आहूत कर सदस्यों के विचार लेने के बाद बहुमत से कोई निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.