गोंडा, जुलाई 7 -- गोंडा, विसं। सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों, वादकारियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाये जाने पर वकीलों ने जिला जज के प्रति आभार जताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में पेयजल व्यवस्था न होने से वादकारियों को काफी समस्या का सामना करना पड रहा था। जिसके निदान के लिए जिला जज द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में चार नया वाटर कूलर लगवाए गए तथा जो खराब थे उन्हें ठीक कराया गया। साफ सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था कराई गई। जिस पर वकीलों ने वाटर कूलर लगवाये जाने व अन्य समस्याओं के निदान के लिए सतत् प्रयासरत रहने के लिए जिला जज के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.