समस्तीपुर, मार्च 10 -- शहर के कचहरी परिसर में करीब 40 दुकानदार कटघरे में वर्षों से फोटोकॉपी, स्टेशनरी और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। इनकी पीड़ा है कि निगम प्रशासन ने अब तक स्थाई दुकानों का आवंटन नहीं किया है। इस कारण हमेशा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का शिकार होना पड़ता है। इससे इन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से उनकी आजीविका का एक मात्र साधन यही दुकान है। इन्हें रोज अपना समान लेकर आना-जाना पड़ता है। दुकानदारों की एक ही मांग है कि नगर निगम हम लोगों को स्थाई रूप से दुकान का आवंटन करे। ऐसा होने से हमलोगों की आधी से अधिक परेशानी का निदान हो जाएगा। कचहरी परिसर में करीब तीन दशकों से फोटो स्टेट व स्टेशनरी सामानों की दुकान चलानेवाले 40 से अधिक दुकानदार कई चुनौतियों से जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.