मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर में बुधवार से वकील, पैरवीकार और क्लर्क के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मेन गेट पर ही पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोक दिया। संयुक्त भवन की पार्किंग का गेट भी कंपनीबाग मेन रोड की ओर से नहीं खुला रहने से वाहन खड़ी करने में लोगों को दिक्कत हुई। कुछ गाड़ियां कंपनीबाग रोड किनारे शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान की ओर से लगाई गई। हालांकि, यहां भी जगह कम पड़ गई। यहां नगर निगम कर्मियों ने वाहनों से पार्किंग शुल्क भी वसूला। पुलिस कर्मियों ने कचहरी परिसर में केवल न्यायिक अधिकारियों के वाहनों को ही प्रवेश करने दिया। जब वकील और पैरवीकार आए तो उन्हें मेन गेट पर रोका गया। वाहन प्रवेश नहीं करने देने के मुद्दे पर वकीलों और पैरवीकारों से दिनभर बकझक की स्थिति बनी रही। शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.