मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गणतंत्र दिवस पर कचहरी परिसर में प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जजेज एलेवन व एडवोकेट एलेवन की टीमों के बीच क्रिक्रेट मैच का आयोजन हुआ। यह मैच ड्रा रहा। इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद थे। वहीं, जिला बार एसोसिएशन परिसर में अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर एवं एडवोकेट्स एसोसिएशन परिसर में अध्यक्ष बीके लाल ने झंडोत्तोलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...