जौनपुर, फरवरी 24 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय खैरुद्दीनगंज वार्ड स्थित मड़ियाहू पीजी कॉलेज में भारत स्काउट और गाइड के तहत रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्काउटिंग की मूल अवधारणाएं, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, सामुदायिक सेवा, टीमवर्क तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े सैद्धांतिक और व्यावहारिक पाठ पढ़ाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन काउंसलर रोहित विश्वकर्मा और काउंसलर शालू दुबे कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के महत्व की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस के पाठक ने बताया कि इस तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.