मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर स्थित एक अधिकारी के कार्यालय के पास हंगामा करने के मामले में एक युवक को पकड़ा गया है। संबंधित कार्यालय के कर्मी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। फिलहाल उसे नगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। वह सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उस युवक ने बताया कि पूर्व में हुए एक बहाली के वेटिंग लिस्ट के संबंध में पूछने गया था। इससे पहले भी पांच बार जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.