अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद कचहरी में शुक्रवार दोपहर बाद बम धमाके की धमकी को लेकर कचहरी परिसर को खाली करवा सघन जांच और तलाशी के बाद सोमवार को फिर से कचहरी खुली। अदालत परिसर के सुरक्षा एसओपी के मुताबिक अदालतों में कामकाज शुरू होने के पूर्व पुलिस ने बम खोजी और निरोधी दस्ते तथा डॉग स्क्वायड से पूरे परिसर की जांच और तलाशी कराई। कचहरी खुलने पर विभिन्न प्रवेश द्वारों पर भी आने-जाने वालों की जांच-तलाशी होती रही और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के साथ सीओ सिटी ने परिसर का जायजा लिया और कचहरी परिसर की सुरक्षा को और चौकस बनाने के लिए सुझाव नोट किया। अमूमन सुबह दस बजे से अदालत का कामकाज शुरू होता है और वकीलों-वादकारियों तथा अन्य का इसके पूर्व आना शुरू हो जाता है। नवंबर 2007 में अयोध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.