पलामू, अक्टूबर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम अंतर्गत शाहपुर छठ घाट का क्षेत्र कचरों और झाड़ियों से पटा हुआ है। घाट क्षेत्र के समीप टंकी के पास बड़ा गढ्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा रात और अंधेरा में श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है। झाड़ियां और कचरे फैले होने के कारण जहरीले जंतु का खतरा भी बना हुआ है। मुख्य सड़क से महज 500 मीटर दूर तक फैले घाट की नियमित सफाई नहीं होती है। घाट के बड़े क्षेत्र में मवेशी व मानव मलमूत्र की गंदगी फैली हुई है। आसपास के लोगों में भी जागरूकता की कमी है। वे आसपास के परिवेश को स्वच्छ नहीं रखते है। वर्तमान समय में मुख्य सड़क से नदी में छठ घाट तक जाने में सड़क पर दुर्गंध महसूस होती है। छठ जैसे महापर्व में ऐसे दुर्गंध से श्रद्धालु की आस्था आहत होती है। यह पर्व सफाई पर स्वच्छता के लिए जाना जाता है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.