कोडरमा, अक्टूबर 30 -- कोडरमा। सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाएं धरातल पर उतारती है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण इन योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाता। इसका ताजा उदाहरण झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के कोडरमा प्रखंड स्थित तालाब पार्क है। कभी यह तालाब गंदगी और नाले के पानी के कारण बदनाम था। वर्ष 2022 में सरकार ने इस तालाब का सौंदर्यीकरण कराने में लाखों रुपये खर्च किए। नालों का निर्माण कर तालाब में गंदे पानी के प्रवाह को रोका गया। साथ ही तालाब किनारे ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई थी। पार्क के रखरखाव के लिए 5 और 10 रुपये का प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किया गया था। शुरुआती दिनों में यहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी, शाम होते ही पार्क गुलजार रहता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। पार्क में गंदगी और झाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.