समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- समस्तीपुर । जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम सख्ती के बावजूद जिले में अवैध तरीके से भ्रूण हत्या कर अवैध गर्भपात का घिनौना खेल बदस्तूर जारी है। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड 34 में मंगलवार की सुबह कुड़े के ढेर पर एक नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी। इस दौरान वहां पहुंच नगर निगम के सफाईकर्मी शव को पन्नी में लपेटकर ट्रैक्टर पर ले। इससे पहले भी ठीक इसी जगह पर इसी वर्ष 2 मई को नवजात का भ्रूण मिल चुका हैं। स्थानीय विजय कुशवाहा ने बताया कि इलाके में कई अवैध अस्पताल बिना निगरानी के चल रहे हैं। मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां नवजात शव और भ्रूण मिल चुके हैं। इलाके में खुलेआम मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। कभी नवजात बच्चे का शव तो कभी इंसानी अंग यहां कचरे में मिल रहा ...