जमशेदपुर, जनवरी 5 -- कचरे की समस्या से निजात के लिए रखी गई ग्राम सभा में बागबेड़ा की जनता पूरी तरह से आक्रोशित दिखी। विदित हो कि 33 महीना पहले 9 अप्रैल 2023 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में एक ग्राम सभा रखी गई थी जिसमें पंचायत प्रतिनिधि ने अपने फंड से सफाई करने को लेकर शुल्क लगाने पर सहमति नहीं बनने दी थी। 33 महीना के बाद आज फिर से ग्राम सभा रखी गई और कोई सटीक प्लान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनता स्वयं अपनी आवाज प्रशासन एवं सरकार तक ले जाएगी। आज की ग्राम सभा में ग्राम प्रधान, जिला पार्षद के साथ-साथ बागबेड़ा के सातों पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड मेंबर और ग्रामीण उपस्थित थे। सातों पंचायत में विशेष ग्राम सभा बुलाकर विस्तृत चर्चा एवं योजना क...