मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- पारू। आनंदपुर खरौनी पंचायत के आनंदपुर खरौनी गांव स्थित कचरा शेड का ताला तोड़कर चोरों ने ग्रिल, चार कुर्सी, टेबल समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर मुखिया सुनैना देवी ने पारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया प्रतिनिधि सत्यदेव पंडित ने बताया कि चतुरपट्टी जाने वाले रास्ते के चौर में कचरा शेड का निर्माण कराया गया है, जहां चोरों ने आठ दिन पहले ग्रिल समेत अन्य सामान की चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...