मोतिहारी, जनवरी 2 -- शहर के चारों तरफ मोतीझील है। इसमें गंदगी के कारण अब अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। खासकर गायत्री मंदिर से मीना बाजार जानेवाले मोतीझील मुख्य पथ दोनों तरफ फूटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान सजाई जाती है। इसके अलावा इस पथ पर खुलेआम घोंघा बेचा जा रहा है। इससे निकलनेवाले अपशिष्ट पदार्थ को शाम होते ही मोतीझील में फेंक देते हैं। इसके कारण मोतीझील के किराने तक घोंघा का ढेर लग गया है। वहीं घोंघा के कचरे से इस सड़क से गुजरनेवालों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलनेवाली नालियों का गंदा पानी सीधे मोतीझील में गिरता है। इससे मोतीझील की गंदगी बढ़ती जा रही है। इसमें रहनेवाले जलीये जीवों के लिए भी गंदगी के कारण संकट पैदा कर रहा है। मोतीझील किनारे फेंक रहे हैं कचरा: शहरवासी अवधेश कुंअर, वकील सहनी, विकास कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.