देवघर, जून 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति परिसर में शनिवार को कचरा बीन रही एक महिला अचानक बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह गांव निवासी रुदो देवी के रूप में हुई है। वह पेशे से कचरा बीनने का काम करती है और रोजाना की तरह बाजार समिति परिसर में कचरा चुनने गई थी। घटना के संबंध में महिला ने बताया कि जब वह कचरा बीन रही थी, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह जोर से चिल्लाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.