प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के पूरे अली नकी मोहल्ला निवासी महरुन निशा पत्नी मो. शाहिद के पड़ोसी मंगलवार सुबह कूड़ा उसके दरवाजे पर फेंक दिया। उसके मना करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता महरुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने बल्लू, राबिया बानो, विलकीश और महरुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...