दरभंगा, जनवरी 20 -- स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। नियमानुसार कचरे को निर्धारित डंपिंग स्थल या प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जाना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा। कचरे को खुले में जलाना पर्यावरण नियमों का भी खुला उल्लंघन है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। मोहल्ले के युवाओं का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। धरातल पर कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने भी नगर निगम से अपील की है कि तत्काल कचरे के ढेर को हटाया जाए और आग को बुझाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.