गढ़वा, मार्च 12 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत में सभी 12 वार्डों में कचरा का नियमित उठाव और साफ सफाई की स्थिति लचर है। उक्त कारण वार्डों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का डर भी लोगों को लगा रहता है। मझिआंव सब्जी बाजार, दुर्गा मंदिर के पीछे गंदगी का अंबार लगा रहता है। उसके अलावा नगर पंचायत के खजूरी वार्ड नंबर 12 में जहां पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया फरवरी माह के अंत में हुआ था वहां साफ सफाई अबतक नहीं हुआ। यज्ञ स्थल पर अभी भी नगर पंचायत की ओर से साफ -सफाई नहीं होने से गंदगी पसरा है। नगर पंचायत में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। हर वार्ड में डस्टबिन की भी सुविधा नहीं है। उक्त कारण कचरा लोग सड़क पर फेंक देते हैं। कहीं डस्टबिन है भी तो वहां से कचरा का उठाव नियमित नहीं हो पाता है। उससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.