गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी को प्रदूषण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के जाल से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित सिटी लेवल टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने का खाका तैयार किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त एनफोर्समेंट और भारी चालान किए जाएंगे। टास्क फोर्स ने शहर के उन इलाकों और आयोजनों को निशाने पर लिया है, जहां से सबसे ज्यादा गंदगी और प्लास्टिक कचरा निकलता है। शहर के सभी बैंक्वेट हॉल्स में नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लग सके। प्रदूषण के मुख्य केंद्रों की दैनिक मॉनिटरिंग ह...