जमशेदपुर, फरवरी 13 -- आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में इस बार सियासी घमासान विकास के बड़े वादों से ज्यादा बुनियादी मुद्दों पर सिमटता नजर आ रहा है। निगम क्षेत्र में वर्षों से चल रही जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजना का अधूरा निर्माण कार्य अब चुनावी बहस का केंद्र बन गया है। मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद तक, सभी प्रत्याशी पानी और सफाई के मुद्दों को लेकर जनता के बीच उतर चुके हैं। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में आज भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। कहीं सप्ताह में दो दिन पानी मिलता है, तो कहीं टैंकर के सहारे लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। वहीं सीवरेज योजना का काम आधा-अधूरा पड़े होने से सड़कों पर गंदा पानी बहना आम हो गया है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुन...