भभुआ, जनवरी 2 -- घरों का कचरा और गंदा पानी नहर में डालने से फैल रही दुर्गंध, लोग परेशान नहर जाम होने से किसानों की सिंचाई प्रभावित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। पटेल चौक के पास से गुजर रही पहाड़िया वितरणी बदहाल अवस्था में पहुंच गई है। आसपास के लोग अपने घरों का कचरा, प्लास्टिक, सड़ा-गला अपशिष्ट और गंदा पानी इसी वितरणी में गिरा रहे हैं। नतीजतन वितरणी में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है और पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। इसमें जलकुंभी भी लगी है। पानी का बहाव प्रभावित होने से गंदगी से निकलनेवाली दुर्गंध के कारण आसपास के मोहल्लों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदबू के चलते घरों के दरवाजा और खिड़की बंद करके रखना पड़ता है। गंदगी से मच्छर और कीड़े का प्रभाव भी बढ़ गया है। गंदगी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.