सीवान, जनवरी 3 -- पचरुखी, एक संवाददाता। स्वच्छता कर्मियों के लंबित मानदेय और कचरा प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में स्वच्छता प्रवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। बीडीओ ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि हर घर से प्रतिदिन कचरा उठाव अनिवार्य है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता प्रवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और कचरा उठाव की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराएं। बैठक में बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायतों में कार्यरत पंचायत स्वच्छता कर्मियों का लंबित मानदेय एक सप्ताह के भीतर भुगता...